भारतवंशी अभिनेत्री संग्रहालय के लिए जुटाएंगी कोष

न्यूयार्क, 18 सितम्बर (आईएएनएस)। भारतीय मूल की अमेरिकी अभिनेत्री मिनिता गांधी भारतीय-अमेरिकी धरोहर संग्रहालय के लिए कोष जमा करने के मकसद से रविवार को शिकागो के उपनगर में अपना एकल नाट्य ‘मुथालैंड’ पेश करेंगी।

नाटक नेपरविले में पेश किया जाएगा।

डेली हेराल्ड अखबार ने गुरुवार को जानकारी दी कि भारतीय मूल के अमेरिकियों का एक समूह इस प्रयास में लगा हुआ है कि इस साल के अंत तक यह धरोहर संग्रहालय शिकागो में फिर से अस्तित्व में आ जाए। इसे अपनी पुरानी जगह से हटाया जा चुका है।

समूह के सदस्य राजा नादिमपल्ली ने बताया, “कुछ साल पहले इस संग्रहालय ने शिकागो में अपना कमरा खो दिया। इसमें तमाम तरह की कलाकृतियां रखी थीं। जिस संस्था के परिसर में यह कमरा था उसे अपने परिसर का विस्तार करना था। कमरा इसी की भेंट चढ़ गया।”

समूह अब संग्रहालय के लिए नई जगह की तलाश में है। इसमें चित्रों, सांस्कृतिक प्रतिमाओं और अन्य कलाकृतियों के माध्यम से बताया जाएगा कि भारतीय क्यों अमेरिका आए और आने के बाद से यहां उन्होंने क्या योगदान दिया।

नादिमपल्ली ने बताया कि रविवार का नाट्य प्रदर्शन भारतवंशियों को इस संग्रहालय के बारे में बताने और इसके लिए हर तरह का समर्थन जुटाने की कोशिशों का एक हिस्सा है।

36 साल की गांधी का कहना है कि उनका एकल नाट्य ‘डार्क कॉमेडी’ है। यह गांधी की भारत यात्रा और उनके भाई की घरवालों द्वारा तय की गई शादी पर आधारित है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493