मेसी, रोनाल्डो से बेहतर खिलाड़ी हैं नेमार : कार्लोस

गोथेनबर्ग (स्वीडन), 18 सितम्बर (आईएएनएस)। ब्राजील के दिग्गज फुटबाल खिलाड़ी रॉबटरे कार्लोस का मानना है कि स्पेनिश क्लब बार्सिलोना के लिए खेलने वाले स्टार ब्राजीलियाई स्ट्राइकर नेमार अर्जेटीनी स्टार लियोनेल मेसी और पुर्तगाल के दिग्गज क्रिस्टियानो रोनाल्डो से बेहतर खिलाड़ी हैं।

उल्लेखनीय है कि मेसी और रोनाल्डो को फुटबाल के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों में शुमार किया जाता है।

मेसी और रोनाल्डो संयुक्त रूप से पिछले सात वर्षो से सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी को दिए जाने वाले अवार्ड ‘बैलन डी ऑर’ के विजेता रहे हैं।

इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) की फ्रेंचाइजी दिल्ली डायनामोज एफसी के खिलाड़ी और मैनेजर की दोनों जिम्मेदारियां संभालने वाले कार्लोस का इसके बावजूद मानना है कि नेमार को नजरअंदाज नहीं किया जाना चाहिए और वह भविष्य के स्टार खिलाड़ी हैं।

वेबसाइट ‘एएस डॉट कॉम’ पर गुरुवार को कार्लोस के हवाले से कहा गया, “लोग हमेशा मेसी और रोनाल्डो के बीच सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी की तुलना करते रहते हैं, लेकिन मेरे लिए तो नेमार सर्वश्रेष्ठ हैं।”

कार्लोस ने कहा, “नेमार ने ब्राजील की अपेक्षा बार्सिलोना के लिए बेहतर किया है, क्योंकि बार्सिलोना टीम अधिक स्थायी है। ब्राजील अगले वर्ष कोपा अमेरिका कप के लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए टीम गठित करने में जुटी हुई है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493