बिहार में थाना प्रभारी की गोली मारकर हत्या

बिहारशरीफ, 19 सितम्बर (आईएएनएस)। बिहार में नालंदा जिले के नगरनौसा थाना प्रभारी की बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। थाना प्रभारी अवधेश कुमार शुक्रवार देर शाम भूमि विवाद में गोलीबारी की सूचना मिलने पर अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए बडीहा गांव गए थे।

पुलिस के अनुसार, बडीहा गांव निवासी रामउचित गोप और रवि कुमार के बीच भूमि विवाद को लेकर गोलीबारी हुई थी, जिसमें रामउचित घायल हो गए थे।

नालंदा के पुलिस अधीक्षक विवेकानंद ने शनिवार को बताया कि गोलीबारी की सूचना मिलने के बाद थाना प्रभारी अवधेश पुलिस बल के साथ बडीहा गांव पहुंचे और घायल रामउचित को अस्पताल भिजवाया।

इसी क्रम में रवि की गिरफ्तारी के लिए तलाशी शुरू की गई। रवि इस दौरान एक घर में छिप गया। थना प्रभारी जैसे ही उस घर में पहुंचे रवि ने उन्हें गोली मार दी। घायल अवस्था में थाना प्रभारी को पटना मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजा गया, जहां देर रात उन्होंने दम तोड़ दिया।

बिहार पुलिस में 2009 बैच के अवधेश मूल रूप से गया जिले के टेकारी के रहने वाले थे। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गृह जिले में हुई इस घटना के बाद लोगों में आक्रोश है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493