लोगों को लगता है मैं डांस फिल्में नहीं बना सकता : प्रभुदेवा

मुंबई, 19 सितम्बर (आईएएनएस)। ‘वांटेड’ और ‘राउडी राठौर’ जैसी एक्शन फिल्मों का निर्देशन कर चुके प्रभुदेवा का कहना है कि लोगों को लगता है कि वह डांस पर आधारित फिल्में नहीं बना सकते।

अभिनेता-कोरियोग्राफर-निर्देशक प्रभुदेवा ने ‘सिंह इज ब्लिंग’ के लिए आयोजित कार्यक्रम में कहा, “मैं तैयार हूं, लेकिन लोग समझते कि मैं डांस आधारित फिल्में बना सकता हूं, क्योंकि मैंने अधिकांश एक्शन फिल्में ही बनाई हैं। लोगों को लगता है कि मैं सिर्फ एक्शन फिल्मों के लिए फिट हूं।”

उन्होंने कहा, “एक निर्देशक के रूप में एक्शन फिल्मों के साथ मेरा तालमेल अच्छा है, लेकिन ‘सिंह इज ब्लिंग’ इससे अलग है और मेरा तालमेल इसके साथ भी अच्छा रहा है।”

प्रभुदेवा की मारधाड़ से भरपूर फिल्मों ‘राउडी राठौर’ और ‘आर..राजकुमार’ को हालांकि समीक्षकों ने नहीं सराहा, लेकिन इन फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कारोबार किया।

अपनी खास नृत्य शैली के लिए जाने जाने वाले प्रभुदेवा ने ऋतिक रोशन, शाहिद कपूर, टाइगर श्रॉफ और रणबीर कपूर के नृत्य की खूब सराहना की और कहा कि नई पीढ़ी के कलाकार अधिक प्रतिभावान हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493