काबुल, 19 सितम्बर (आईएएनएस)। अफगानिस्तान की राजधानी काबुल के बाहरी इलाके में हुए एक बम हमले में चार नागरिकों की मौत हो गई।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रपट के अनुसार, शुक्रवार को खाक-ए-जबार जिले में एक वाहन के इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आईईडी) से टकराने के कारण हुए विस्फोट में चार नागरिकों की मौत हो गई, जबकि वाहन में सवार सात अन्य घायल हो गए।
रपट के अनुसार, मरने वाले चार नागरिकों में एक महिला थी, जबकि घायलों में दो बच्चे शामिल हैं।
किसी भी आतंकवादी संगठन ने अभी तक इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है।
तालिबान आत्मघाती हमलों और सुरक्षा बलों पर सड़क किनारे हमलों के लिए आईईडी का अधिक इस्तेमाल करता है।
संयुक्त राष्ट्र मिशन की रपट के अनुसार, इस साल के शुरुआती छह माह में हुए हमलों में करीब 1,600 नागरिकों की जान चली गई, जबकि 3,300 से अधिक घायल हुए हैं।
dharmpath.com dharmpath