झारखंड में ‘एमएसजी 2- द मैसेंजर’ पर प्रतिबंध

रांची, 19 सितम्बर (आईएएनएस)। झारखंड में जनजातीय लोगों की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए फिल्म ‘एमएसजी 2- द मैसेंजर’ पर प्रतिबंध लगा दिया गया है।

राज्य में शनिवार को जारी एक आधिकारिक बयान में कहा गया है, “18 सितम्बर को प्रदर्शित हुई फिल्म में कुछ असंसदीय टिप्पणियां हैं, जो असंवैधानिक हैं। ये जनजातीय समुदाय के लोगों की भावनाएं आहत करती हैं।”

बयान में कहा गया है, “मुख्यमंत्री रघुबर दास को फिल्म के बारे में इस तरह की जानकारी मिली, जिसके बाद उन्होंने अधिकारियों को इस पर प्रतिबंध लगाने के निर्देश दिए।”

झारखंड में जनजातीय समुदाय की आबादी लगभग 27 प्रतिशत है और रघुबर दास गैर-जनजातीय समुदाय से राज्य के पहले मुख्यमंत्री हैं।

अधिकारियों के अनुसार, फिल्म में जनजातीय समुदाय के लोगों और जंगलों में रहने वालों के बारे में असंसदीय टिप्पणी की गई है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493