बेहतरीन पटकथा वाली फिल्में चाहती हैं टीना आहुजा

मुंबई, 19 सितंबर (आईएएनएस)। अभिनेत्री टीना आहुजा ने अपने करियर की शुरुआत फिल्म ‘सेकेंड हैंड हस्बैंड’ से की है। उनका कहना है कि आजकल वह पटकथा पढ़ रही हैं और वह अच्छी पटकथा वाली फिल्मों में काम करना चाहती हैं।

मुंबई, 19 सितंबर (आईएएनएस)। अभिनेत्री टीना आहुजा ने अपने करियर की शुरुआत फिल्म ‘सेकेंड हैंड हस्बैंड’ से की है। उनका कहना है कि आजकल वह पटकथा पढ़ रही हैं और वह अच्छी पटकथा वाली फिल्मों में काम करना चाहती हैं।

अभिनेता गोविंदा की बेटी टीना का कहना है कि वह अन्य अच्छे प्रोजेक्टों पर काम करने जा रही हैं।

उन्होंने कहा, “मेरे रास्ते में बहुत सी चीजें आ रही हैं। मैं स्क्रिप्ट पढ़ रही हूं और जल्द ही किसी फिल्म पाने के लिए उत्सुक हूं।”

टीना ने कहा, “मैं अच्छे सिनेमा का हिस्सा बनना चाहती हूं और इसके लिए मेरे दिमाग में कुछ नहीं है। ऐसा क्षण जब मुझे अच्छी स्क्रिप्ट वाली फिल्म मिले तो मैं निश्चित रूप से उसे करूंगी।”

मुंबई में शुक्रवार को आयोजित 6 इंडिया लीडरशिप कन्क्लेव और व्यापार पुरस्कार समारोह में अभिनेत्री को फिल्म ‘सेकैंड हैंड हस्बैंड’ के लिए पहला पुरस्कार मिला।

पुरस्कार प्राप्त करने के बाद उन्होंने कहा, “बहुत अच्छा लग रहा है। पहली फिल्म करने के बाद यह मेरा पहला पुरस्कार है और इसे पाने के लिए मैं बहुत खुश हूं।”

सुमीप कंग द्वारा निर्देशित फिल्म में गिप्पी ग्रेवाल, धर्मेद्र और गीता बसरा भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं।

जब अभिनेत्री से पूछा गया कि कौन से निर्देशक से उन्हें प्रेरणा मिली है, इस पर उन्होंने कहा, “मुझे व्यक्तिगत रूप से लगता है कि विपुल शाह और इम्तिआज अली बहुत अच्छे निर्देशक हैं। मैं दोनों की बहुत बड़ी प्रशंसक हूं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493