केरल नन हत्या में पुलिस को मिला महत्वपूर्ण सुराग

कोट्टयम, 19 सितम्बर (आईएएनएस)। केरल की एक नन के गुरुवार को अपने कमरे में मृत पाए जाने के दो दिनों के बाद पुलिस ने दावा किया है कि उन्हें हत्या के संबंध में काफी महत्वपूर्ण सुराग मिले हैं।

उस कॉन्वेंट का दौरा करने के बाद, जहां सिस्टर अमाला की हत्या की गई अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक के. पद्मकुमार ने जांच टीम से मुलाकात की और फिर संवाददाताओं को बताया कि उन्हें इस मामले में महत्वपूर्ण सुराग मिले हैं।

उन्होंने कहा, “हमें महत्वपूर्ण जानकारी मिली है, लेकिन इस बारे में हम अधिक जानकारी नहीं दे सकते, क्योंकि इससे जांच प्रभावित होगी।”

पुलिस ने दावा किया कियह ऐसे व्यक्ति ने किया है, जो कॉन्वेंट के बारे में जानता था।

सेवानिवृत्त नर्स सिस्टर आमला बुखार से पीड़ित होने के कारण अपने कमरे में थीं। लेकिन गुरुवार सुबह वह खून से लथपथ मृत पाई गईं।

पोस्टमार्टम से खुलासा हुआ है कि उनके सिर पर किसी भारी चीज से वार किया गया, जिसके कारण उनकी मौत हुई।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493