पाकिस्तान में 28 आतंकवादी मारे गए

इस्लामाबाद, 19 सितम्बर (आईएएनएस)। पाकिस्तान के खैबर एजेंसी और उत्तर वजीरिस्तान के विभिन्न क्षेत्रों में लड़ाकू विमानों द्वारा किए गए हमलों में कम कम से कम 28 आतंकवादी मारे गए और अन्य कई घायल हो गए।

समाचार पत्र ‘द नेशन’ द्वारा शनिवार को जारी रपट के मुताबिक, हवाई हमलों के दौरान आतंकवादियों के चार ठिकाने नष्ट हो गए।

खैबर एजेंसी और उत्तर वजीरिस्तान में शुक्रवार और शनिवार की रात लड़ाकू विमानों ने संदिग्ध आतंकवादियों के ठिकानों पर धावा बोल दिया।

सुरक्षा अधिकारियों ने बताया कि इस कार्रवाई में 28 आतंकवादी मारे गए, कई घायल हो गए और उनके चार ठिकाने नष्ट कर दिए गए। इस दौरान प्रतिबंधित तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) का एक प्रमुख कमांडर भी मारा गया।”

हवाई हमलों के दौरान खैबर एजेंसी के तिराह में 18 आतंकवादी मारे गए, जबकि उत्तर वजीरिस्तान के शावाल में 10 आतंकवादी मारे गए।

सुरक्षा बलों के अनुसार, मारे गए आतंकवादी प्रतिबंधित टीटीपी और लश्कर-ए-इस्लाम से संबधित थे। गौरतलब है कि पिछले दो दिनों में सुरक्षा बलों की कार्रवाई में 45 से अधिक संदिग्ध आतंकवादी मारे जा चुके हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493