सीरिया में सेना भेजने पर विचार करेगा रूस

रूस लंबे समय से सीरिया को हथियार व सैन्य उपकरणों की आपूर्ति करता रहा है, जिसके बारे में मॉस्को ने कहा है कि यह मौजूदा द्विपक्षीय अनुबंधों व अंतर्राष्ट्रीय कानून के दायरे में है और इसका मकसद क्षेत्र में इस्लामिक स्टेट व अन्य आतंकवादी समूहों से लड़ने में सीरिया की रक्षा क्षमताओं को सुनिश्चित करना है।

मॉस्को सैन्य उपकरणों के प्रशिक्षण के लिए अपने सैनिकों व सैन्य विशेषज्ञों को सीरिया भेज चुका है, लेकिन खुद लड़ाई में शामिल होने से अब तक इंकार करता रहा था।

अमेरिका के विदेश मंत्री जॉन केरी ने सीरिया में कथित तौर पर रूस की सेना की बढ़ती संख्या की रपटों को लेकर चिंता से रूस के विदेश मंत्री सरजेई लॉवरोव को अवगत कराया था।

रूस के विदेश मंत्री ने गुरुवार को कहा कि दमिश्क को दिए जा रहे सैन्य सहयोग से जुड़ी जानकारियां वाशिंगटन को प्रदान करने के लिए रूस तैयार है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493