लॉस एजेंलिस, 19 सितम्बर (आईएएनएस)। ऑस्कर विजेता अभिनेत्री जूलिया रॉबर्ट्स वाकई में बेहद खुशमिजाज हैं।
फिमेल फर्स्ट डॉट को डॉट यूके की रपट के मुताबिक, रॉबर्ट्स ने एल्योर पत्रिका से कहा, “मैं सचमुच बेहद खुश हूं। जैसे जिंदगी बीतती है, आप खुद को खुशकिस्मत मानते हैं, अगर आप महसूस करते हैं कि आप खुशी के साथ स्वाभाविक तालमेल बिठा पा रहे हैं।”
अपनी खूबसूरत मुस्कान के लिए मशहूर जूलिया ने कहा, “मुझे लगता है कि आत्म विश्लेषण अच्छा नहीं है। मैं कभी मुस्कुरा सकती हूं और कभी नहीं, लेकिन मैं इसका दिखावा नहीं कर सकती।”
अपनी सफलता का श्रेय अपने पति डैनी मोडर को देते हुए जूलिया कहती हैं, “मैं नहीं जानती कि मैं अपने प्रयासों में सफल हो पाती या नहीं अगर वे मेरे इतने नजदीक न होते।”
dharmpath.com dharmpath