उप्र : डेंगू की चपेट में आए बालक की मौत

जिले में अब तक डेंगू के 6 मामले सामने आए पर राहत एवं बचाव का कोई इंतजाम नहीं किया गया।

हुसेनगंज कस्बा निवासी प्रेम शंकर का 12 वर्षीय पुत्र उत्कर्ष की एक पखवाड़े पहले तबीयत बिगड़ गई थी। कई दिनों तक बुखार आने पर परिजन उसे सदर अस्पताल ले गए, जहां गंभीर हालत देखकर उसे कानपुर के लिए रेफर कर दिया गया। वहां जांच के बाद चिकित्सक ने उत्कर्ष को डेंगू होने की पुष्टि की। उसका इलाज शुरू हुआ ही था, तभी शुक्रवार देर रात उसकी मौत हो गई।

डेंगू से बालक की मौत की जानकारी मिलते ही गांव मंे हड़कंप मच गया। इसकी जानकारी जिला प्रशासन को भी दे दी गई है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493