सऊदी अरब हमले में 1 भारतीय की मौत, 2 घायल

नई दिल्ली, 19 सितम्बर (आईएएनएस)। सऊदी अरब के जिजान इलाके में एक अस्पताल पर मोर्टार से किए गए हमले में एक भारतीय नागरिक की मौत हो गई तथा दो अन्य घायल हो गए। एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता विकास स्वरूप ने ट्वीट कर बताया, “जेद्दाह में हमारे महावाणिज्यदूत के अनुसार, हमले में एक भारतीय नागरिक की मौत हो गई और दो अन्य भारतीय घायल हुए हैं।”

सऊदी अरब के नेतृत्व में इसी वर्ष मार्च में यमन में शुरू किए गए हवाई हमलों के जवाब में यमन के हौती विद्रोहियों ने शुक्रवार को समताह अस्पताल पर यह हमला किया।

खबरों के मुताबिक, अस्पताल में काम करने वाले बांग्लादेश के भी दो नागरिकों की हमले में मौत हो गई।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493