उप्र : ट्रेन की चपेट में आने से मां-बेटी की मौत

बाद में परिजनों ने पोस्टमार्टम हाउस में महिला की शिनाख्त की। महिला लीलापुर गांव की रामधनी की पत्नी बताई गई है।

पुलिस के अनुसार, लीलापुर गांव निवासी रामधनी की पत्नी मालती 26 वर्ष और उसकी पुत्री चुनरी 1 वर्ष के साथ बिसौरी से घर लौट रही थी। लीलापुर स्थित रेलवे फाटक को पार करते समय किसी ट्रेन की चपेट में आ गई, जिससे दोनों की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। किसी ने इसकी सूचना कोतवाली पुलिस को दी।

मौके पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय ले आई। लेकिन घटना के बाद लोगों की भारी भीड़ लग गई, फिर भी शिनाख्त नहीं हो पाई। मालती जब दोपहर तक घर नही पहुंची तो परिजनों ने खोजबीन शुरू कर दी। पता चलने पर वे अस्पताल पहुंचे, जहां उन्होंने उसकी शिनाख्त की।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493