शी के अमेरिकी दौरे से द्विपक्षीय निवेश संधि को बढ़ावा

अंतर्राष्ट्रीय व्यापार एवं आर्थिक सहयोग की चीनी अकादमी के एक शोधकर्ता हुओ जिआनगु ने कहा कि निवेश सहयोग के विस्तार से चीन-अमेरिकी संबंधों में मजबूती आएगी। शी के अमेरिकी दौरे से पहले चीन-अमेरिकी संबंधों पर अपने विचारों को साझा करने के लिए चीन और अमेरिका के विश्वविद्यालयों के विद्वान, अनुसंधान संस्थान और विचारकों ने यहां चर्चा में हिस्सा लिया।

उन्होंने चीन में सुधारों, एशिया प्रशांत आर्थिक एवं व्यापार सहयोग और जलवायु परिवर्तन जैसे मुद्दों पर भी चर्चा की। चीन के रेनमिन विश्वविद्यालय में चोंगयांग इंस्टीट्यूट फॉर फाइनेंशियल स्टडीज के कार्यकारी निदेशक वांग वेन ने कहा कि चीन-अमेरिका के मौजूदा संबंध ऐतिहासिक स्तर पर हैं, जहां उनके बीच व्यापक सहयोग है। उन्होंने कहा कि चीन और अमेरिका संबंधों को मजबूत करने की दिशा में प्रयासरत हैं।

शी का अमेरिकी दौरा इसी तरह के संबंध की पुष्टि करता है। कुछ अमेरिकी विशेषज्ञों का कहना है कि उन्हें वार्ताओं के जरिए चीन के सुधारों की गहरी और व्यापक समझ हुई है और वे अर्थव्यवस्था एवं व्यापार, जलवायु परिवर्तन और अन्य मुद्दों पर द्विपक्षीय सहयोग के पहलुओं के बारे में अधिक विश्वस्त हो गए हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493