ओट्टावा, 20 सितम्बर (आईएएनएस)। लातविया की जेलेना ओस्टापेंको और जर्मनी की एनिका बेक ने यहां जारी डब्ल्यूटीए क्वेबेक ओपन टेनिस टूर्नामेंट के फाइनल में जगह बना ली है।
ओस्टापेंको ने शनिवार को खेले सेमीफाइनल मुकाबले में ब्रिटेन की नाओमी ब्रोडी को हराया। दूसरी ओर, बेक ने क्रोएशिया की मिरजाना लुकिक बारोनी को पराजित किया।
पांचवीं वरीय बेक ने दूसरी वरीय बारोनी को 6-2, 2-6, 6-4 से हराया जबकि ओस्टापेंको ने ब्रोडी को सीधे सेटों में 6-4, 6-2 से मात दी।
dharmpath.com dharmpath