नई दिल्ली, 20 सितम्बर (आईएएनएस)। भारत के युकी भाम्बरी यहां जारी डेविस कप वर्ल्ड ग्रुप प्लेऑफ मुकाबले के तीसरे दिन रविवार को उलट एकल मैच में चेक गणराज्य के जिरी वेसेले के हाथों सीधे सेटों में हार गए। इसके साथ भारत इस साल भी वर्ल्ड ग्रुप में नहीं पहुंच सका।
विश्व के 40वें वरीयता प्राप्त खिलाड़ी वेसेले ने 125वें वरीय युकी को 6-3, 7-5, 6-2 से हराया। इसके साथ चेक गणराज्य ने 3-1 की अजेय बढ़त हासिल कर ली है।
अब दोनों टीमों के लिए महज औपचारिकता रह गए दिन के अंतिम उलट एकल मैच में भारत के सोमदाव देवबर्मन का सामना 85वें वरीयता प्राप्त लुकास रोसोल से होगा।
सोमदेव ने वेलेसे को हराया था और अब वह रोसोल की चुनौती का सामना करेंगे। कम से कम सोमदेव अपना अजेय क्रम बनाए रखना चाहेंगे।
dharmpath.com dharmpath