डेविस कप : वर्ल्ड ग्रुप में नहीं पहुंच सका भारत (लीड-1)

नई दिल्ली, 20 सितम्बर (आईएएनएस)। भारत डेविस कप वर्ल्ड ग्रुप में इस साल भी नहीं पहुंच सका। रविवार को प्लेऑफ के पहले उलट एकल मैच में युकी भाम्बरी की सीधे सेटों में हार के साथ भारत का वर्ल्ड ग्रुप में प्रवेश का सपना इस साल भी धरा का धरा रह गया।

दिल्ली लॉन टेनिस संघ परिसर में स्थित आरके खन्ना स्टेडियम में जारी वर्ल्ड ग्रुप प्लेऑफ मुकाबलों में चेक गणराज्य ने भारत के खिलाफ 3-1 की अजेय बढ़त हासिल कर ली है।

चेक गणराज्य को यह बढ़त विश्व के 40वें वरीयता प्राप्त खिलाड़ी वेसेले ने 125वें वरीय युकी को 6-3, 7-5, 6-2 से हराकर दिलाई।

मैच के बाद वेसेले ने कहा कि दिल्ली की गर्मी में खेलना उनके लिए बहुत खराब अनुभव रहा। उनकी पूरी टीम बुरी तरह थक गई है लेकिन उन्हें इस बात की खुशी है कि अब वे वर्ल्ड ग्रुप में पहुंच गए हैं।

अब दोनों टीमों के लिए महज औपचारिकता रह गए दिन के दूसरे व अंतिम उलट एकल मैच में भारत के सोमदाव देवबर्मन का सामना 85वें वरीयता प्राप्त लुकास रोसोल से होगा।

विश्व के 164वें वरीयता प्राप्त खिलाड़ी सोमदेव ने शुक्रवार को वेलेसे को हराकर भारत की वापसी कराई थी और अब वह रोसोल की चुनौती का सामना करेंगे। कम से कम सोमदेव अपना अजेय क्रम बनाए रखना चाहेंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493