हिमाचल : सुरंग में फंसे श्रमिकों के करीब बचावकर्मी

बिलासपुर (हिमाचल प्रदेश), 20 सितम्बर (आईएएनएस)। हिमाचल प्रदेश में निर्माणाधीन सुरंग का एक हिस्सा धंस जाने से उसके अंदर फंसे दो श्रमिकों को बचावकर्मी बाहर निकालने के करीब पहुंच गए हैं। मजदूर सुरंग में 180 घंटों से अधिक समय से फंसे हुए हैं।

बाहर निकालने का काम रविवार शाम तक पूरा होने की संभावना है।

राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल के कमान अधिकारी जयदीप सिंह ने आईएएनएस को बताया, “हम एक लंबा रास्ता तैयार होने का इंतजार कर रहे हैं। इसके पूरा होते ही हमारे लोग मजदूरों को सुरक्षित निकालने के लिए जमीन से 42 मीटर नीचे स्थित उस जगह पर पहुंच जाएंगे।”

उन्होंने कहा कि एक 42 मीटर गहरा सीधा रास्ता बनाया गया है।

उन्होंने कहा, “सिर्फ एक मीटर खोदना बाकी है। इसके पूरा होते ही हम सुरंग तक पहुंच सकेंगे।”

कमान अधिकारी ने कहा, “अगर स्थिति अनुकूल रही, तो हमें आशा है कि आज (रविवार) शाम तक दोनों मजदूरों को बाहर निकाल लिया जाएगा और तीसरे मजदूर का पता लगा लिया जाएगा।”

खोदाई अभियान में लगे एक अधिकारी ने कहा कि सुनियोजित मजबूत कं्रकीट की संरचना से होकर एक रास्ता बनाना एक अत्यंत कठिन काम होगा।

बिलासपुर की उपायुक्त मानसी सहाय ठाकुर ने कहा कि वे वेबकैम से जुड़े एक माइक्रोफोन के जरिए सुरंग में फंसे दोनों मजदूरों -मणि राम और तोमर- के बराबर संपर्क में हैं।

हालांकि, तीसरा मजदूर हृदय राम किस जगह फंसा हुआ है, इसका पता नहीं चल पाया है।

एक आधिकारिक सूत्र ने कहा कि कीरतपुर-मनाली सड़क परियोजना की 1.2 किलोमीटर की प्रस्तावित सुरंग 12 सितंबर को धंस गई थी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493