प्रख्यात उपन्यासकार जैकी कॉलिन्स का निधन

वाशिंगटन, 20 सितम्बर (आईएएनएस)। प्रख्यात उपन्यासकार जैकी कॉलिन्स का शनिवार को 77 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उनके लिखे 32 उपन्यास बेहद लोकप्रिय हुए, मगर विवादों में रहे।

वाशिंगटन, 20 सितम्बर (आईएएनएस)। प्रख्यात उपन्यासकार जैकी कॉलिन्स का शनिवार को 77 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उनके लिखे 32 उपन्यास बेहद लोकप्रिय हुए, मगर विवादों में रहे।

समाचार पत्र ‘न्यू यॉर्क टाइम्स’ की रपट के मुताबिक, उनके परिवार ने एक बयान में कहा है कि उनका निधन स्तन कैंसर से हुआ है।

ब्रिटिश मूल की अमेरिकी लेखिका ने 1980 में लॉस एंजेलिस का रुख किया था। उनकी छोटी बहन अभिनेत्री जोआन कॉलिन्स हैं।

लंदन में चार अक्टूबर, 1937 को जन्मी कॉलिन्स ने अपने कॅरियर की शुरुआत ‘द वल्र्ड इज फुल ऑफ मैरीड मेन’ जैसे उपन्यास से की थी।

उनके प्रसिद्ध उपन्यास ‘हॉलीवुड वाइव्स’ (1983) में उन्होंने फिल्म उद्योग के परदे के पीछे महिलाओं के ग्लैमरस जीवन के बारे में लिखा। इसके साथ ही उन्होंने प्रसिद्ध उपन्यास ‘लवर्स एंड गैम्बलर्स'(1977) और ‘रॉक स्टार’ (1988) भी लिखे।

उन्होंने फिल्मों और टीवी श्रृंखला के लिए अपने कई उपन्यासों की पटकथा भी लिखी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493