उप्र : जमीन में गड़े रुपये और गहने चोरी

जनपद में थाना गरौठा के ग्राम खड़ौरा निवासी कैलाश नारायण पुत्र रामस्वरूप ने अपने घर की महिलाओं के आभूषण व नकदी को चोरों से सुरक्षित करने के लिए जमीन में गाड़कर दिए थे। कैलाश नारायण ने थाना गरौठा पुलिस से शिकायत करते हुए बताया कि पिछले दिनों जमीन में गड़े 15 हजार रुपये नकद व सोने-चांदी के आभूषण गायब हो गए।

परिजनों से पूछताछ करने के बाद भी जब कोई सुराग नहीं लगा तो उसने अपने रिश्तेदार बृजेंद्र और विवेक पर शक जाहिर करते हुए थाने में शिकायत की। पुलिस ने शिकायत दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493