नई दिल्ली, 20 सितंबर (आईएएनएस)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने रविवार को बिहार चुनाव के लिए अपने प्रत्याशियों की तीसरी सूची जारी की। इस सूची में 11 प्रत्याशियों के नाम हैं।
एक बयान में बताया गया कि पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति ने तीसरी सूची जारी की।
इसके साथ ही भाजपा ने कुल 153 प्रत्याशियों के नामों का ऐलान कर दिया है। पार्टी राज्य की 243 में से 160 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। बाकी सीटें उसने अपने सहयोगी दलों लोक जनशक्ति पार्टी, हिन्दुस्तानी अवाम मोर्चा और राष्ट्रीय लोक समता पार्टी के लिए छोड़ दी हैं।
सितंबर की 15 और 19 तारीख को भाजपा ने अपने प्रत्याशियों की पहली और दूसरी सूची जारी की थी।
बिहार में पांच चरणों में चुनाव होने हैं। पहले दौर का मतदान 12 अक्टूबर और आखिरी का 5 नवंबर को होगा। मतों की गणना 8 नवंबर को होगी।
dharmpath.com dharmpath