शाहरुख चाहते हैं हैदराबादी भोजन का आनंद

मुंबई, 21 सितंबर (आईएएनएस)। सुपरस्टार शाहरुख खान हैदराबाद में अपनी आगामी फिल्म ‘दिलवाले’ की शूटिंग में व्यस्त हैं। वह यहां अभिनेता महेश बाबू के साथ स्थानीय भोजन का लुफ्त उठाना चाहते हैं।

हिंदी फिल्मों के ‘बादशाह’ शाहरुख रोहित शेट्टी के निर्देशन में बन रही फिल्म ‘दिलवाले’ से अपने शूटिंग शेड्यूल से थोड़ा वक्त निकालकर महेश बाबू की आगामी तेलुगू फिल्म ‘ब्रह्मोत्सवम’ के सेट पर पहुंचे। उन्होंने शनिवार को उनसे मुलाकात की।

वहीं महेश, शाहरुख खान के अचानक पहुंचने से काफी उत्साहित थे और यह कहकर उनके प्रति आभार व्यक्त किया, “इस मुलाकात से काफी खुशी हुई।”

उनके ट्वीट पर प्रतिक्रिया देते हुए शाहरुख ने कहा, “महेश यह सचमुच मेरे लिए खुशी की बात थी और आपकी टीम ने गर्मजोशी से स्वागत किया। आपके साथ हैदराबादी खाना होगा?”

शाहरुख खान ने शहर में मुलाकातों का सिलसिला बैडमिंटन खिलाड़ी सायना नेहवाल से मिलने के बाद शुरू किया। सायना से मुलाकात को शाहरुख ने ‘टुट-टुक’ लम्हा करार दिया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493