पाकिस्तान में निजी विद्यालयों में फीस वृद्धि पर रोक

इस्लामाबाद, 21 सितम्बर (आईएएनएस)। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने कहा है कि साल 2015 में देश भर में कोई भी निजी विद्यालय अपनी फीस नहीं बढ़ाएगा।

‘डॉन ऑनलाइन’ के अनुसार, शरीफ ने एक बयान में कहा कि उन्होंने शिक्षा मंत्रालय और राजधानी प्रशासन एवं विकास प्रभाग (सीएडीडी) को उनके फैसले को लागू करने का आदेश दिया है।

बयान के अनुसार, प्रधानमंत्री ने दोनों मंत्रालयों को निजी विद्यालयों में फीस वृद्धि पर नियंत्रण हेतु कोई सर्वस्वीकार्य नीति निर्माण के लिए सभी हितधारकों के साथ बैठकें आयोजित करने का निर्देश दिया है।

इससे पहले पंजाब सरकार ने भी इस साल निजी विद्यालयों को फीस न बढ़ाने का आदेश दिया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493