चीन के गुआंगझू में डेंगू के 791 मामले

प्रांत के स्वास्थ्य व परिवार नियोजन आयोग ने कहा कि डेंगू से अब तक किसी की मौत नहीं हुई है और 77 लोगों को प्रांत के बाहर डेंगू हुआ। चाओझू शहर में डेंगू के सर्वाधिक 691 मामले सामने आए हैं।

आयोग के एक प्रवक्ता ने कहा कि वे एक दिन में केवल 30 नए मामले देख रहे हैं, लेकिन खतरा बरकरार है, क्योंकि यह छुट्टियों का मौसम है।

डेंगू मच्छरों के काटने से होने वाला रोग है और इलाज न होने पर जानलेवा साबित हो सकता है। बुखार, मिचली आना, मांसपेशियों व जोड़ों में दर्द इसके लक्षण हैं।

उल्लेखनीय है कि पिछले साल चीन में डेंगू के 46 हजार मामलों में से सर्वाधिक 35 हजार मामले केवल गुआंगडोंग में देखे गए थे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493