सऊदी में हौती लड़ाकों की गोलीबारी में भारतीय की मौत

जेद्दा, 21 सितम्बर (आईएएनएस)। सऊदी अरब के जिजान प्रांत में हौती लड़ाकों की गोलीबारी में एक भारतीय की मौत हो गई, जबकि तीन भारतीय घायल हो गए।

सऊदी गजेट की रविवार की रपट के मुताबिक, मारे गए भारतीय का नाम विष्णु है। वह समता शहर में एक मोबाइल फोन की दुकान में काम करता था। वह केरल का रहने वाला था।

गोलीबारी में तीन भारतीय, दो मिस्र के नागरिक और एक यमनी घायल हुए हैं।

एक अधिकारी ने कहा कि समता जनरल अस्पताल की सभी नर्सो को सुरक्षा की दृष्टि से किंग फहद अस्पताल भेज दिया गया है।

शुक्रवार को समता अस्पताल पर हौती लड़ाकों के हमले में एक भारतीय की मौत हुई थी और दो घायल हुए थे।

हौती लड़ाके यमन में अपने ऊपर किए गए सऊदी अरब की सेना के हमले के खिलाफ सऊदी अरब में हमले कर रहे हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493