ब्रिक्स बैंक के नाम से अनौपचारिक रूप से जाने जाने वाले नवीन विकास बैंक (एनडीबी) के उपाध्यक्ष झू शियान ने कहा, “चीन और अमेरिका के आर्थिक सहयोग की प्रबलता का कारण बाजार और वैश्वीकरण की ताकत तथा दोनों देशों का एक-दूसरे की जरूरत का पूरक होना है।”
चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग की अमेरिका यात्रा से पहले चाइना न्यूज सर्विस को दिए गए साक्षात्कार में विश्व बैंक के पूर्व उपाध्यक्ष ने कहा कि दोनों देशों के घनिष्ठ आर्थिक और व्यापारिक रिश्ते हैं।
झू ने कहा कि अमेरिका के पास जहां पूंजी बाजार की अत्याधुनिक प्रणाली है, वहीं चीन दुनिया का सबसे बड़ा विकासशील देश है और उसने तीन दशकों के आर्थिक सुधार और खुलेपन की नीति पर चलकर अवसंरचना विकास का अनूठा अनुभव हासिल किया है, जिससे अमेरिका भी सबक ले सकता है।
उन्होंने कहा कि दो साल पहले चीन अमेरिका को सस्ते सामान और सेवा का निर्यात करता था, वहीं अमेरिका एक सर्वाधिक विकसित देश के रूप में चीन को पूंजी और प्रौद्योगिकी का निर्यात करता था। अब चीन भी अमेरिका को अत्याधुनिक प्रौद्योगिकी और पूंजी का निर्यात कर सकता है और अमेरिका में निवेश कर सकता है।
झू ने कहा कि इस बदलाव में गुणवत्ता के साथ तेज रफ्तार भी है, जो उम्मीद से परे है।
dharmpath.com dharmpath