त्रिपुरा में कांग्रेस के 6 हजार कार्यकर्ता गिरफ्तार

अगरतला, 22 सितम्बर (आईएएनएस)। त्रिपुरा में मंगलवार को करीब 6000 कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पार्टी के सविनय अवज्ञा आंदोलन के तहत गिरफ्तारी दी। पुलिस से हुई झड़प में पांच लोगों को हल्की चोट भी आई। इनमें दो पुलिसवाले भी शामिल हैं।

युवक कांग्रेस ने अपनी छह मांगों के समर्थन में सविनय अवज्ञा आंदोलन किया। इसमें सभी चिटफंड मामलों की सीबीआई जांच की मांग शामिल है। साथ ही सरकारी विभागों में भ्रष्टाचार को रोकने और बेरोजगारों को भत्ता देने की मांग भी इनमें शामिल हैं।

बारिश के बीच चले चार घंटे लंबे प्रदर्शन का नेतृत्व पार्टी नेता राज बब्बर, युवक कांग्रेस के अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा ब्रार, त्रिपुरा में विपक्ष के नेता सुदीप राय बर्मन, राज्य कांग्रेस अध्यक्ष बिराजित सिंह और युवक कांग्रेस की त्रिपुरा इकाई के अध्यक्ष सुशांत चौधरी ने किया।

पुलिस उपाधीक्षक (मध्य) राजेंद्र दत्ता ने बताया कि हल्की झड़प में दो पुलिसवालों समेत पांच लोगों को चोट आई है।

ब्रार ने कहा कि राज्य की वाममोर्चा सरकार चिटफंड मामलों की सीबीआई जांच से इसलिए बच रही है, क्योंकि इनमें उसके शीर्ष नेता भी शामिल हैं। उन्होंने कहा कि देश में महिलाओं के साथ सर्वाधिक अपराध त्रिपुरा में हो रहे हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493