बचपन की दोस्त जोया से जुड़ी श्रद्धा

मुंबई, 23 सितम्बर (आईएएनएस)। मनोरंजन जगत में अभिनेत्रियों का आपस में झगड़ना आम बात है, लेकिन अभिनेत्री श्रद्धा कपूर अपनी बचपन की दोस्त और अभिनेत्री जोया मोरानी की आगामी फिल्म ‘भाग जॉनी’ में समर्थन में आगे आईं।

श्रद्धा ने बुधवार को ट्विटर पर लिखा, “मेरी बचपन की दोस्त जोया मोरानी की फिल्म इस शुक्रवार प्रदर्शित हो रही है। जोया को ‘भाग जॉनी’ के लिए शुभकामनाएं।”

जोया को आखिरी बार 2011 में फिल्म ‘ऑलवेज कभी कभी’ में देखा गया था, जिसमें वह अभिनेता कुणाल खेमू की प्रेमिका की भूमिका में थीं।

शिवम नायर द्वारा निर्देशित फिल्म ‘भाग जॉनी’ में मंदना करीमी और मानसी स्कॉट भी प्रमुख भूमिका में हैं। फिल्म सिनेमाघरों में 25 सितंबर को प्रदर्शित होगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493