‘भारत कौशल विकास में इंडोनेशिया की मदद कर सकता है’

जकार्ता, 23 सितम्बर (आईएएनएस)। इंडोनेशिया में स्थित भारतीय मिशन के उपप्रमुख मनीष ने मंगलवार को यहां कहा कि भारत आगामी वर्षों में कई कार्यक्रमों के माध्यम से कौशल विकास और क्षमता निर्माण में इंडोनेशिया की मदद कर सकता है।

उन्होंने कहा कि इंडोनेशिया साल 2050 तक चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा।

मनीष ने कहा, “इंडोनेशिया साल 2050 तक चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने वाला है। यह तेजी से बढ़ेगा और इसे भारी संख्या में कुशल कार्यबल की आवश्यकता होगी। भारतीय विश्वविद्यालय कौशल विकास और क्षमता निर्माण में मदद कर सकते हैं।”

उन्होंने यह भी कहा कि जकार्ता और आचे में भारत सरकार व्यावसायिक प्रशिक्षण केन्द्र चल रही है, जो मॉडल संस्थान हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493