फिल्म निर्माता अडूर गोपालकृष्णन की पत्नी का निधन

तिरूवनंतपुरम, 23 सितम्बर (आईएएनएस)। दक्षिण की फिल्मों के मशहूर फिल्म निर्माता अडूर गोपालकृष्णन की पत्नी सुनंदा (66) का मुंबई के एक अस्पताल में निधन हो गया। उनके परिवार ने बुधवार को यह जानकारी दी।

मुंबई के एक अस्पताल में उनका कैंसर का इलाज चल रहा था, जहां मंगलवार शाम उन्होंने अंतिम सांस ली।

उनका पार्थिव शरीर बुधवार दोपहर गोपालकृष्णन के यहां स्थित घर पर लाया गया है, जहां विभिन्न क्षेत्रों के लोग उन्हें श्रृद्धांजलि देंगे।

गोपालकृष्णन व सुनंदा की एक बेटी हैं, जो भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) अधिकारी हैं और मुंबई में पदस्थापित हैं। उनके पति सी.दोरजे भी एक आईपीएस अधिकारी हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493