गुआंगडोंग के सार्वजनिक सुरक्षा विभाग के मुताबिक, पुलिस ने चार महीने के संयुक्त अभियान के दौरान 11 हजार से अधिक संदिग्धों व मादक पदार्थो का सेवन करने वाले 30 हजार से अधिक लोगों को हिरासत में लिया, 102 बंदूकों, 2,700 कारतूस व 2,131 किलोग्राम मादक पदार्थ जब्त किया।
अपराध जांच ब्यूरो विभाग के उप निदेशक कियान बो ने कहा कि अभियान वेश्यावृत्ति, मानव तस्करी, जुआ, मनी लॉन्ड्रिंग तथा अवैध तौर पर सीमा पार करने पर लगाम लगाने पर केंद्रित था।
कियान ने कहा कि अभियान की शुरुआत साल 2000 में हुई थी, जो सालाना तौर पर चल रही है।
dharmpath.com dharmpath