प्रदर्शन कर रहे लेढ़ा राजभर का आरोप है की उसकी जमीन पर लेखपाल और पुलिस जबरदस्ती कब्जा करा रहे हैं। जबकि राधिका देवी का आरोप है कि उसके गांव के कुछ लोग जबरदस्ती घर में घुस गए। उसकी लड़की को कट्टा सटाकर उसके पति को बंदी बना लिए और घर में रखा गहना और सामान उठा ले गए।
दोनों ने पुलिस पर रिपोर्ट नहीं लिखे जाने का आरोप लगाते हुए प्रतीकात्मक शव का रूप धारण कर बुधवार को प्रदर्शन करना शुरू किया। थोड़ी ही देर बाद मौके पर पहुंचे शहर कोतवाल कुंवर बहादुर सिंह ने दोनों को जबरदस्ती उठाकर सरायलखंसी थाना भिजवा दिया।
dharmpath.com dharmpath