क्वांगचो (चीन), 24 सितम्बर (आईएएनएस)। भारतीय टेनिस खिलाड़ी अंकिता रैना यहां बुधवार को 250,000 डॉलर ईनामी राशि वाले क्वांगचो ओपन के महिला युगल वर्ग के पहले दौर में ही हार कर बाहर हो गईं।
अंकिता अपनी जोड़ीदार चीन की यिग झांग के साथ टूर्नामेंट के पहले दौर में सर्बिया की जोड़ी जेलेना जानकोविक और अलेक्सेंद्रा क्रुनिक से हार गई।
टूर्नामेंट के महिला युगल वर्ग के पहले दौर में भारत-चीन की जोड़ी को सर्बिया की जोड़ी ने एक घंटे और छह मिनट में 6-4, 6-1 से सीधे सटों में मात देकर बाहर कर दिया।
dharmpath.com dharmpath