बैडमिंटन रैंकिंग : शीर्ष-25 में लौटे जयराम

नई दिल्ली, 24 सितम्बर (आईएएनएस)। भारतीय पुरुष बैडमिंटन खिलाड़ी अजय जयराम सात स्थान की छलांग के साथ विश्व वरीयता क्रम में शीर्ष-25 में लौट आए हैं।

विश्व बैडमिंटन महासंघ द्वारा गुरुवार को जारी वरीयता क्रम में जयराम को कोरिया ओपन के फाइनल में पहुंचने का फायदा मिला है।

जयराम का अब तक का सबसे अच्छा रैंकिंग 21 रहा है।

पुरुष वर्ग में किदाम्बी श्रीकांत और पारुपल्ली कश्यप क्रमश: पांचवें और नौवें स्थान पर बरकरार हैं।

एचएस प्रनॉय को एक स्थान का नुकसान हुआ है और वह 16वें स्थान पर खिसक गए हैं। भारत के चार खिलाड़ी शीर्ष-25 में हैं।

महिला एकल में सायना नेहवाल अभी भी सर्वोच्च वरीय खिलाड़ी हैं। पीवी सिंधु 13वें स्थान पर हैं।

पुरुष युगल में मनु अत्री और सुमित रेड्डी 19वें तथा महिला युगल में ज्वाला गुट्टा और अश्विनी पोनप्पा 11वें स्थान पर विराजमान हैं।

मिश्रित युगल के शीर्ष-25 में कोई भारतीय नहीं है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493