क्वोड्रिसाइकिल बजाज आरई 60 यूरोपीय प्रमाणन में सफल

बेंगलुरू, 24 सितम्बर (आईएएनएस)। भारत का पहला इंटर्नल कंबशन इंजन क्वोड्रिसाइकिल बजाज आरई 60 यूरोपीयन होल वेहिकल टाइप अप्रूवल (ईयू डब्ल्यूवीटीए) नियमन की कसौटी पर खरा उतरा है।

यह घोषणा बजाज ऑटो और प्रमाणन एजेंसी टीयूवी रेनलैंड इंडिया ने बुधवार को संयुक्त तौर पर की।

बयान के मुताबिक, इस प्रमाणन के बाद बजाज का यह वाहन यूरोप तथा कई अन्य देशों में निर्यात करने योग्य साबित हो गया है। ये देश ईयू डब्ल्यूवीटीए मानकों का पालन करते हैं और अपनी ओर से और जांच नहीं करते हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493