विगोल (स्पेन), 24 सितम्बर (आईएएनएस)। स्पेन की फर्स्ट डिवीजन ला लीगा में सेल्टा वीगो ने बड़ा उलटफेर करते हुए मौजूदा चैम्पियन बार्सिलोना को 4-1 से मात दे दी।
समाचार एजेंसी एफे के मुताबिक, सेल्टा वीगो ने हाल ही में सेविला को भी मात दी थी और बुधवार की रात बार्सिलोना को मात देकर शीर्ष स्थान से अपदस्थ कर दिया।
बार्सिलोना के खिलाफ इस मुकाबले में मैनुएल नोलिटो आगुडो ने 25वें मिनट में मैच का पहला गोल किया।
इसके तीन मिनट बाद ही बार्सिलोना के गेरार्ड पिक की खराब पास को अपने कब्जे में लेते हुए ऐस्पास ने सेल्टा के लिए दूसरा गोल दाग दिया।
मध्यांतर तक 2-0 की बढ़त हासिल कर चुके सेल्टा के लिए ऐस्पास ने मध्यांतर के ठीक बाद मैच के 56वें मिनट में तीसरा और अपना दूसरा गोल दाग दिया।
इस दौरान बार्सिलोना जैसे तेज-तर्रार सेल्टा के आगे बेबस सा नजर आ रहा था। नेमार ने लियोनेल मेसी के पास पर मैच समाप्त होने से 10 मिनट पहले बेहतरीन गोल किया, हालांकि यह गोल बार्सिलोना के हार का अंतर कम करने वाला ही साबित हो सका।
सेल्टा के लिए आखिरी गोल जॉन गुईडेट्टी ने चौथा गोल दागा।
dharmpath.com dharmpath