हरियाणा में समय से पहले धान की खरीद शुरू

चंडीगढ़, 24 सितंबर (आईएएनएस)। हरियाणा सरकार ने निर्धारित समय से पहले गुरुवार से ही धान की खरीद शुरू कर दी। यह जानकारी एक अधिकारी ने दी, जिन्होंने बताया कि इसके लिए केंद्र सरकार से अनुमति मिल चुकी है।

खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के प्रवक्ता ने कहा कि धान की खरीद समय से करीब एक सप्ताह पहले शुरू कर दी गई है।

पहले एक अक्टूबर से खरीदी शुरू करने की घोषणा की गई थी।

प्रवक्ता ने कहा, “केंद्र सरकार ने एक अक्टूबर के बदले 24 सितंबर से धान की खरीद शुरू करने के हरियाणा सरकार के अनुरोध को स्वीकृति दे दी है। इस फैसले के बाद हरियाणा की मंडियों में धान की खरीद शुरू हो गई है और यह 15 दिसंबर तक चलेगी।”

हरियाणा ने इस साल 35 लाख टन खरीद का लक्ष्य रखा है। इसके लिए 1,410 रुपये प्रति क्विं टल का न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) घोषित किया गया है। ए-श्रेणी के धान के लिए एमएसपी 1,450 रुपये प्रति क्विं टल घोषित किया गया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493