बिहार चुनाव : प्रचार के लिए आएंगे सोनिया व राहुल

पटना, 24 सितंबर (आईएएनएस)। बिहार विधानसभा चुनाव में कांग्रेस का प्रचार करने पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी और उपाध्यक्ष राहुल गांधी बिहार आएंगे।

बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष अशोक चौधरी ने गुरुवार को यहां संवाददाता सम्मेलन में कहा कि प्रथम चरण के चुनाव प्रचार के लिए कांग्रेस अध्यक्ष गांधी तीन अक्टूबर को बिहार आएगी और महागठबंधन के उम्मीदवारों के पक्ष में चुनावी सभा को संबोधित करेगी।

उन्होंने बताया कि भागलपुर या गया जिले से उनके द्वारा पार्टी के चुनाव प्रचार अभियान की शुरुआत किए जाने की संभावना है। चौधरी ने बताया कि पार्टी के उपाध्यक्ष राहुल गांधी सभी पांच चरणों के प्रचार के लिए बिहार दौरे पर आने के लिए अपनी मंजूरी दे दी है।

चौधरी ने टिकट बंटवारे में किसी प्रकार की गड़बडी से इंकार करते हुए कहा कि वैसे तो टिकट बंटवारे में कोई गड़बड़ी नहीं हुई है परंतु अगर किसी को कोई शिकायत है तो पार्टी के आलाकामान से शिकायत कर सकते हैं।

उल्लेखनीय है कि कांग्रेस सत्ताधारी महागठबंधन में शामिल है। कांग्रेस के अलावे इस गठबंधन में जनता दल (युनाइटेड) और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) है। बिहार की कुल 243 विधानसभा सीटों में कांग्रेस को 41 सीटें मिली हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493