पटना, 25 सितम्बर (आईएएनएस)। बिहार में राजधानी पटना तथा इसके आसपास के क्षेत्रों में शुक्रवार सुबह धूप निकली तथा मौसम सुहावना बना हुआ है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के दौरान राज्य के अधिकांश हिस्सों में मौसम साफ रहने का अनुमान जताया है।
पटना मौसम विज्ञान केन्द्र के अनुसार, पटना का शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 22.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने की उम्मीद है।
भागलपुर का शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 24.2 डिग्री, पूर्णिया का 23.8 डिग्री तथा गया का 23.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
पटना का गुरुवार को अधिकतम तापमान 34.4 डिग्री सेल्सियस, गया का 33.4 डिग्री तथा पूर्णिया का 33 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।