शी के स्वागत में शुक्रवार को व्हाइट हाउस में स्वागत समारोह का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान वह ओबामा से चर्चा करेंगे, मीडिया से बातचीत करेंगे और शाही भोज में भी शामिल होंगे।
वह अमेरिकी संसद के नेताओं से भी मुलाकात करेंगे और उपराष्ट्रपति जो बाइडन तथा विदेश मंत्री जॉन केरी की ओर से आयोजित भोज में हिस्सा लेंगे।
शी और ओबामा द्विपक्षीय संबंधों, अपनी-अपनी घरेलू और विदेश नीतियों, क्षेत्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्थितियों पर चर्चा करेंगे, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि दोनों देशों के संबंध सही दिशा में आगे बढ़ सकें।
दोनों पक्षों के बीच अर्थव्यवस्था, व्यापार, ऊर्जा, लोगों के बीच संपर्क, जलवायु परिवर्तन, पर्यावरणीय सुरक्षा, वित्त, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, कृषि, कानून प्रवर्तन, रक्षा, उड्डयन क्षेत्र और बुनियादी ढांचागत विकास के क्षेत्र में समझौते की उम्मीद है।
dharmpath.com dharmpath