बिहार में बकरीद की रौनक

पटना, 25 सितम्बर (आईएएनएस)। बिहार में शुक्रवार को राजधानी पटना सहित समस्त राज्य में ईद-उल-अदहा (बकरीद) मनाया जा रहा है। पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में नमाज अदा की गई।

गांधी मैदान में अलसुबह से ही नमाजी इकट्ठा होने लगे थे। राजधानी की विभिन्न मस्जिदों और ईदगाहों में भी बकरीद की नमाज अदा की गई।

पटना शहर के मंगल तालाब स्थित खानकाह-ए-अमादिया में भी हजारों की संख्या में मुसलमानों ने नमाज अदा की। मुजफ्फरपुर में भी बकरीद की रौनक देखी गई।

राज्य के भागलपुर, नवादा, नालंदा, भोजपुर, दरभंगा सहित कई जिलों में भी सामूहिक रूप से नमाज अदा की गई। बकरीद की वजह से बाजारों में खासी चहल-पहल रही। सभी प्रमुख चौक व चौराहों और सार्वजनिक जगहों पर सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493