हज दुर्घटना : भारतीय स्वयंसेवकों ने बढ़ाए मदद के हाथ, मक्का पहुंचे

नई दिल्ली, 25 सितम्बर (आईएएनएस)। सऊदी अरब के मक्का शहर में गुरुवार को मीना के पास हज के दौरान मची भगदड़ में बड़ी संख्या में लोगों की मौत के बाद प्रशासन की मदद के लिए भारतीय स्वयंसेवक मक्का पहुंच गए हैं।

इस हादसे में 700 से अधिक लोगों की मौत हो गई है, जिसमें 14 भारतीय भी शामिल हैं। शवों की पहचान अभी की जा रही है।

विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने ट्वीट कर बताया, “भारतीय स्वयंसेवक बड़ी संख्या में मक्का पहुंच गए हैं और स्थानीय प्रशासन की मदद कर रहे हैं।”

सुषमा ने ही ट्विटर पर बताया कि भगदड़ में 14 भारतीयों की मौत हुई है। उन्होंने लिखा, “जेद्दा में हमारे महावाणिज्यदूत ने जानकारी दी कि भगदड़ में 14 भारतीयों की मौत हुई है और 13 घायल हुए हैं, जिनका अस्पताल में उपचार चल रहा है।”

यह घटना ईद अल-अदहा (बकरीद) के एक दिन पहले हुई, जिमसें 800 से अधिक लोग घायल हो गए।

सुषमा ने लिखा, “सऊदी अरब में हमारे दूतावास के अधिकारियों ने बताया कि शवों की पहचान की प्रक्रिया अभी जारी है। यह प्रक्रिया कम से कम 24 घंटे तक चलेगी। इसके बाद सऊदी प्रशासन मृतकों की पहचान और तस्वीरें जारी करेगा।”

उन्होंने कहा कि दो भारतीय अधिकारी भी भारतीय तीर्थयात्रियों की मदद के लिए मक्का पहुंच गए हैं।

मरने वाले भारतीय नागरिकों में एक की पहचान हैदराबाद निवासी बीबी जान और एक घायल की पहचान लक्षद्वीप के एक अज्ञात शख्स के रूप में की गई है।

पिछले 25 सालों में हज यात्रा के दौरान यह सबसे भयानक हादसा है। गुरुवार को हुए इस हादसे में अब तक 717 लोगों की मौत की पुष्टि की जा चुकी है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493