म्यांमार में कोका कोला के गोदाम में आग

नेपेडा, 25 सितम्बर (आईएएनएस)। म्यांमार में कोका कोला के एक गोदाम में आग लगने से 8,55,000 डॉलर से अधिक की संपत्ति का नुकसान हो गया। पांच घंटों बाद आग पर काबू पाया जा सका।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रपट के अनुसार, गोदाम में गुरुवार को आग लगी। इसे बुझाने के दौरान एक दमकलकर्मी झुलस गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आग बुझाने के लिए करीब 45 दमकल गाड़ियों के साथ 400 दमकलकर्मी घटना स्थल पर पहुंचे। जब गोदाम में आग लगी, तब वहां कोई भी मौजूद नहीं था।

कोका कोला का गोदाम यांगून के मिगालदन बस्ती के औद्योगिक क्षेत्र में है। इस गोदाम में शीतल पेय की बोतलों को बनाने में इस्तेमाल होने वाले प्लास्टिक के सामान थे।

कोका कोला ने छह दशक से भी अधिक समय के बाद म्यांमार में वापसी की और जून 2013 में यांगून में बोतलें बनाने का अपना संयंत्र खोला था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493