श्रीनगर, 25 सितम्बर (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर में अधिकारियों की ओर से इंटरनेट और ब्रॉडबैंड सेवा बंद किए जाने की वजह से शुक्रवार को स्थानीय लोगों और सुरक्षाबलों के बीच हिंसक झड़प हुईं। प्रदर्शनकारियों ने सुरक्षाबलों पर पथराव किया।
श्रीनगर के ईदगाह इलाके में ईद-उल-अदहा (बकरीद) की नमाज के तुरंत बाद हिंसा भड़क उठी। कश्मीर के अनंतनाग, बारामूला, कुपवाड़ा और सोपोर शहर में भी झड़प की खबर है।
पुलिस को प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए हल्के लाठीचार्ज और आंसू गैस के गोलों का सहारा लेना पड़ा।
राज्यभर में शुक्रवार सुबह से ब्रॉडबैंड सेवाएं भी स्थगित हैं।
शीर्ष खुफिया सूत्रों ने आईएएनएस को बताया कि राज्य में अराजक तत्वों को सांप्रदायिक तनाव पैदा करने से रोकने के लिए अभी दो दिन तक इंटरनेट और ब्रॉडबैंड सेवा पर रोक रहेगी।
dharmpath.com dharmpath