मप्र में परंपरागत तरीके से मनाई जा रही बकरीद

भोपाल, 25 सितम्बर (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश में राजधानी भोपाल सहित अन्य स्थानों पर शुक्रवार को ईद उल-अदहा (बकरीद) पंरपरागत तरीके से मनाई जा रही है। विभिन्न ईदगाहों, मस्जिदों में विशेष नमाज अदा की गई।

राज्यपाल रामनरेश यादव और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेशवासियों को ईद उल-अदहा की शुभकामनाएं दीं।

भोपाल के ईदगाह में शुक्रवार सुबह ईद की विशेष नमाज अदा की गई। नमाज में अमन, शांति तथा सद्भाव की दुआ मांगी गई। इसी तरह भोपाल के अन्य दरगाहों व मस्जिदों में भी नमाज हुई। अब्दुल मुगनी के अनुसार नमाज के बाद सभी ने एक-दूसरे को मुबारकबाद दी।

राज्यपाल रामनरेश यादव ने ईद उल-अदहा पर प्रदेशवासियों को बधाई दी और सभी के सुखी व समृद्घ जीवन की कामना करते हुए शांति एवं सद्भाव के साथ त्योहार मनाने का आग्रह किया।

उन्होंने अपने संदेश में कहा, “ईद उल-अदहा त्याग, बलिदान और जन सेवा की प्रेरणा देता है। देश में सभी त्योहारों को आपसी प्रेम, भाईचारे और सौहार्द के साथ मनाने की परम्परा रही है।”

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ईद उल-अदहा के अवसर पर प्रदेशवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा, “यह त्योहार समाज में त्याग, सहानुभूति और भाईचारे का प्रतीक है। यह जीवन में सच्चाई और दया के मूल्यों को बढ़ावा देने का अवसर है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493