‘एमटीवी बिग एफ’ में शैतानी करते नजर आएंगे गौतम गुलाटी

नई दिल्ली, 25 सितम्बर (आईएएनएस)। अभिनेता गौतम गुलाटी ने कहा कि दर्शक उन्हें नए टेलीविजन शो ‘एमटीवी बिग एफ’ में एक नए रूप में देखेंगे, जिसमें वह थोड़ी शैतानी करते नजर आएंगे।

गौतम ने हाल ही में शो के प्रचार के लिए शूटिंग की है। उन्होंने अपनी आगामी परियोजनाओं के बारे में आईएएनएस से कहा, “मैं अभी ‘अजहर’ कर रहा हूं और इसकी शूटिंग अभी बाकी है, लेकिन लंदन का शेड्यूल समाप्त हो गया है। मैं एमटीवी पर ‘बिग एफ’ नाम का एक शो भी कर रहा हूं, जिसमें मैं थोड़ा शैतानी करता नजर आऊंगा।”

रियलिटी टीवी शो ‘बिग बॉस’ के विजेता रह चुके गौतम ने इसके नए सत्र के बारे में कहा कि ‘बिग बॉस’ के घर में कौन आने वाला है, यह महत्वपूर्ण नहीं है। सभी की खूब खिंचाई होनी है।

यह पूछे जाने पर कि क्या ‘बिग बॉस’ की पटकथा पूर्वलिखित होती है, गौतम ने कहा कि ऐसा नहीं होता है। लेकिन उन्होंने ‘बिग बॉस’ के घर को जेल की तरह बताया, जहां कैमरों से हर सदस्य पर नजर रखी जाती है।

बकौल गौतम, “यहां हर मिजाज के लोग होते हैं और वे जेल जैसा वातावरण होने के कारण अक्सर हताश व निराश हो जाते हैं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493