आईएसएल-2 जीत सकती है एफसी गोवा : लूसियो

वास्को द गामा (गोवा), 25 सितम्बर (आईएएनएस)। एफसी गोवा टीम के मार्की खिलाड़ी और पूर्व ब्राजील कप्तान लूसियो ने गुरुवार को कहा कि उनकी टीम इस साल इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) के दूसरे संस्करण का खिताब जीत सकती है।

लूसियो ने यहां एक मीडिया समारोह में संवाददाताओं से बात की।

लूसियो ने यह भी कहा कि एफसी गोवा का कार्यकाल उनके लिए एक नई चुनौती है और उन्होंने टीम के कोच और ब्राजील फुटबाल के दिग्गज खिलाड़ी द्वारा राजी किया गया था।

लूसियो ने कहा, “मुझे लगता है कि एक टीम के तौर पर वह सब अच्छे हैं और टीम इस सत्र में अच्छा प्रदर्शन कर आईएसएल खिताब जीत सकती है।”

लूसियो सो जब पूछा गया कि वह एफसी गोवा टीम में कैंसे आए, तो टीम के मार्की खिलाड़ी ने कहा, “यह मेरे लिए एक नई चुनौैती थी। मैंने जीको से बात की और उन्होंने मुझे लीग के बारे में समझाया और उनसे बात करने के बाद ही मैं एफसी गोवा में शामिल हुआ।”

लूसियो मे गोवा की टीम के बारे में कहा कि यह समूह काफी अच्छा है और वह सभी भिन्न-भिन्न पृष्ठभूमि से आए हैं एवं काफी प्रशिक्षित हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493