गाजियाबाद, 25 सितम्बर (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में एक व्यापारी के अपहरण का मामला सामने आया है। पुलिस के अनुसार व्यापारी का अपहरण गुरुवार देर रात उस वक्त हुआ, जब वह अपने घर लौट रहा था।
अनिल मित्तल (45) रात लगभग 10.00 बजे अपने कार्यालय से निकले। इस दौरान वह फोन पर अपने बेटे से बात कर रहे थे, इसी दौरान उनके मुंह से निकला, “मेरी गलती क्या है?”
मित्तल के बेटे ने पिता के किसी खतरे में फंसे होने की आशंका से पुलिस को सूचना दी।
पुलिस ने इलाके के कुछ संदिग्ध गुंडों के आवासों पर छापे मारे, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली।
इस बीच, अनधिकारिक सूत्रों ने कहा कि व्यापारी को शुक्रवार तड़के बचा लिया गया, लेकिन इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है।
dharmpath.com dharmpath