विकास खन्ना अमेरिका के राष्ट्रपति को भेंट करेंगे ‘उत्सव’

नई दिल्ली, 25 सितम्बर (आईएएनएस)। लोकप्रिय शेफ विकास खन्ना अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा को अपनी किताब ‘उत्सव-अ कलनरी एपिक ऑफ इंडियन फेस्टिवल्स’ भेंट करेंगे।

विकास इससे पूर्व गुरुवार को न्यूयॉर्क में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और शीर्ष वैश्विक कंपनियों के मुख्य कार्यकारी अधिकारियों (सीईओ) की ‘डिनर मीटिंग’ में उत्कृष्ट व लजीज व्यंजन परोस चुके हैं।

अमृतसर में जन्मे विकास ने न्यूयॉर्क से फोन पर आईएएनएस को बताया, “मैं अपनी किताब ‘उत्सव’ अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा को भेंट करूंगा।”

उन्होंने गुरुवार शाम न्यूयॉर्क में एक विशेष रात्रिभोज के दौरान प्रधानमंत्री मोदी को भी यह किताब भेंट की थी। उन्होंने अपनी किताब में निहित अधिकांश पाक-विधियों का प्रयोग कर पकवान बनाए थे।

16 किलोग्राम की इस किताब का विमोचन इस साल की शुरुआत में कान्स अंतर्राष्ट्रीय फिल्म उत्सव में किया गया था। किताब में 70 भारतीय पर्वो में बनाए जाने वाले पकवानों की 1,000 पाक-विधियां हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493